Headlines

प्रदेश में कोरोना भी अनलॉक की ओर, कल आ सकती है राहत की खबर

जयपुर। प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब नाममात्र का बचा है। इससे प्रदेश के जल्द अनलॉक होने की संभावना बढ़ी है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्वदलीय बैठक में इसके संकेत भी दे दिए। उन्होंने धार्मिक स्थलों को एक-दो दिन में खोलने के जो संकेत दिए है उसके साथ कई अन्य छूट भी दिए जाने की संभावना हैं।

इस बीच दो लाख को पार कर चुकी एक्टिव केसों की संख्या अब 3079 रह गई है। सब कुछ ठीक रहा और रिकवर केसों की रफ्तार ठीक रही तो प्रदेश के अधिकांश जिले कोरोना से पूरी तरह मुक्त हो जाएंगे। आज 512 लोग ठीक हो अपने घरों में पहुंचे। मृत्यु दर भी गिरी है। आज 24 घंटों में 4 मौते हुई।

प्रदेश में आज संक्रमण के जो 144 केस मिले है उसकी सारणी भी यहीं संकेत दे रही है। सारणी के अनुसार 33 में से 8 में एक भी केस नहीं मिला,जबकि 8 में 1-1, तीन जिलों में 2-2 तथा 4 जिलों में 3-3केस मिले। जयपुर में 30, अलवर में 26, जोधपुर में 13 और सीकर में 12 सर्वाधिक केस वाले जिले है। बाकी बचे जिलों में भी केसों की संख्या नगण्य रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *