नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2021) के मौके पर जनता को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘कल 21 जून को हम 7वां योग दिवस मनाएंगे। इस वर्ष की थीम ‘योग फॉर वेलनेस’ है, जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग का अभ्यास करने पर केंद्रित है। कल सुबह करीब साढ़े छह बजे योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करूंगा।’
Tomorrow, 21st June, we will mark the 7th Yoga Day. The theme this year is ‘Yoga For Wellness’, which focusses on practising Yoga for physical and mental well-being. At around 6:30 AM tomorrow, will be addressing the Yoga Day programme.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2021
Yoga Day 2021 कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के राज्यमंत्री किरेन रिजिजू भी संवाद करेंगे। देशभर में अलग-अलग स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में अपने क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
हालांकि, कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए एक स्थान पर 20 लोग से ज्यादा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लाल किला परिसर में योग करेंगे।
कोरोना महामारी के चलते इस बार कोई सार्वजनिक योग कार्यक्रम नहीं रखा गया है। पीएम मोदी और अन्य लोगों के संबोधन के बाद सुबह योग किया जाएगा। लोग घर पर ही रहकर वर्चुअली योग कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। आध्यात्मिक और योग गुरुओं का भी कार्यक्रम में संबोधन होगा।
योग दिवस (Yoga day 2021) के मौके पर भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय 75 ऐतिहासिक स्थानों पर योगा इन इंडियन हेरिटेज कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसके तहत पूरे देश में 75 स्थानों से जिनमें विश्व धरोहर स्थल, स्मारक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक स्थल शामिल हैं।
Read More: जम्मू-कश्मीर को लेकर ‘बड़ी’ सियासी हलचल, 24 जून को PM मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
