Headlines

आप सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर तोड़फोड़

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली स्थित घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि ये हमला राम मंदिर ट्रस्ट के जमीन घोटाले से जुड़ा हुआ है। संजय सिंह ने कहा था कि ट्रस्ट ने राम मंदिर से जुड़ी एक जमीन को काफी ऊंचे दामों पर खरीदा था। उन्होंने इस जमीन डील की CBI और ED से जांच कराने की भी मांग की थी।

आप सांसद बोले- मैं डरने वाला नहीं

संजय सिंह ने मंगलवार को कहा, “मैं डरने वाला नहीं हूं और मैं प्रभु श्री राम के नाम पर किए जा रहे घोटालों को उजागर करना जारी रखूंगा।’

दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर दीपक यादव ने कहा कि संजय सिंह के घर पर लगी नेम प्लेट को तोड़ने की कोशिश की गई है। हमले के दौरान किसी को चोट नहीं आई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *