Headlines

डोटासरा बोले- पायलट कांग्रेस में ही,मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल

जयपुर: राजस्थान में सचिन पायलट कैंप की नाराजगी की आ रही खबरों के बीच एक बार फिर से मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा और साथ ही कहा कि पार्टी के भीतर कोई समस्या नहीं है।

पायलट की बीजेपी में जाने की सियासी अटकलों के सवाल पर डोटासरा ने कहा-बीजेपी की हालत आप देख रहे हैं । मुकुल रॉय बंगाल में छोड़कर चले गए, कई नेता बीजेपी छोड़ रहे हैं। सचिन पायलट हमारे पार्टी के नेता हैं, बीजेपी खुद टूट रही है, पायलट क्यों जाएंगे वहां। डोटासरा ने कहा कि पार्टी के दिग्गज नेता और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने भी पायलट की नाराजगी की खबरों को नकार दिया है। माकन ने कहा कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।

डोटासरा ने सचिन पायलट विवाद सुलझने का दावा भले ही किया हो लेकिन जमीनी हालात अलग हैं। पायलट समर्थक विधायक लगातार गहलोत सरकार पर हमलावर हैं।

dotasara1

अगले महीने मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियां

डोटासरा ने कहा,इस महीने जिला कार्यकारिणी सहित संगठन का काम पूरा कर लिया जाएगा। अगले महीने मंत्रिमंडल सहित राजनीतिक नियुक्तियों का काम होगा, हालांकि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का विषय है। प्रभारी खुद कह चुके हैं तो कुछ बचता नहीं है।

हेमाराम चौधरी का मामला सुलझ जाएगा

हेमाराम चौधरी की नाराजगी और इस्तीफे पर डोटासरा ने कहा- हेमारामजी से मेरी कल ढाई घंटे बात हुई है। यह घर का मसला है, हम बैठक कर सुलझा लेंगे। हेमाराम चौधरी के उठाए मुद्दे लगभग सुलझा लिए गए हैं, कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *