जयपुर: जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने दो जिंदगी छीन ली। सोडाला एलिवेटेड रोड पर बाइक बाउंड्री से टकरा गई। हादसे में दो युवक-युवती की मौत हो गई। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी और घुमाव पर बाउंड्री से टकरा गए। यहां से बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई। दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। दोनों मृतक नागौर के रहने वाले थे। अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ने से बाउंड्री से टकरा गई। बाइक बाउंड्री से टकराने के बाद भी 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। सोडाला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों के आधार कार्ड से पहचान की गई।
