Headlines

एक महीने बाद चली रोडवेज बसें : सिंधीकैंप स्थित टिकट विंडों पर दिखी लंबी लाइन

जयपुर : प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में कमी के साथ ही मोडिफाइड लॉकडाउन 2.0 में सरकार ने सभी रोडवेज व निजी बसों का संचालन 10 जून से शुरु किया। अब रोजाना इन बसों का संचालन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। लॉकडाउन की वजह से पिछले करीब एक महीने से सभी बसों का संचालन बंद था। ऐसे में रोडवेज बसों का संचालन शुरु होने पर एक जिले से दूसरे जिलों में जाने वाले यात्रियों ने काफी राहत महसूस की।

सिंधीकैंप बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़

प्रदेश की राजधानी जयपुर के सबसे बड़े सिंधीकैंप बस स्टैंड पर बसों के आवागमन के अनलॉक होने पर यात्रियों की भीड़ लगी। टिकट विंडों पर लंबी लाइनें लगी। प्रवेश से पहले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बसों को रवानगी से पहले सेनेटाइज किया गया। रोडवेज प्रशासन ने नो मास्क नो मूवमेंट के तहत सभी यात्रियों, चालक और परिचालक का मास्क पहनना अनिवार्य रखा।

रोडवेज

इसके लिए बार बार अनाउंसमेंट कर यात्रियों से मास्क लगाने की अपील की गई। पुलिस और बस स्टैंड के कर्मचारी यात्रियों को डिस्टेंस बनाकर खड़े होने की हिदायत देते नजर आए। फिर भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं हो सकी। पहले दिन सभी रोडवेज बसों की सीटें यात्रियों से भरी हुई नजर आई। कई परिवार बस स्टैंड पर अपनी बसों का इंतजार करते रहे। इसी तरह, नारायण सिंह बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ नजर आई।

रोडवेज

कोविड लक्षण मिलने पर हेल्पलाइन को करना होगा सूचित

परिवहन विभाग ने सभी निजी बस संचालकों को अपनी बसों में अच्छी गुणवत्ता के मास्क रखने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि ये मास्क यात्रियों को दिये जाएंगे। किसी भी यात्री में कोविड के लक्षण पाये जाने की स्थिति में राज्य हेल्पलाइन नंबर 104 या 108 पर सूचना देंगे। परिवहन आयुक्त ने बताया कि संविदा बसों के संचालन के लिए अस्थाई परमिट जारी करते समय परिवहन अधिकारियों को सवारियों की संख्या संबंधित वाहन की पंजीयन पुस्तिका में दर्ज करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *