Headlines

Covaxin के मुकाबले Covishield ज्यादा कारगर, रिसर्च में खुलासा

बढ़ गई Covaxin और Covishield की कीमत,अब इस दाम पर वैक्सीन खरीदेगी सरकार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ भारत में वैक्सीनेशन(Vaccination) प्रोगाम लगाता जारी है। भारत के टीकाकरण अभियान में कोविड-19 के खिलाफ दो वैक्सीन शामिल हैं। पहली भारत बायोटेक की कोवैक्सीन(Covaxin) नामक कोविड-19 वैक्सीन और दूसरी सीरम(Serum) इंस्टीट्यट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड(Covishield) नाम से कोविड-19 वैक्सीन। एक रिसर्च में कोवैक्सीन और कोविशील्ड से 95 % सुरक्षा मिलने का खुलासा हुआ है। टीकाकरण के दो डोज के बाद लोगों को कोविड-19 से सुरक्षा देने में 95 % दोनों वैक्सीन सफल रहीं।

कोविशील्ड और कोवैक्सीन से मिली 95 % सुरक्षा

स्टडी में बताया गया है कि 552 स्वास्थ्यकर्मी (325 पुरुष, 220 महिला) में से, 456 ने कोविशील्ड (Covishield) की पहली खुराक ली थी और 86 ने कोवैक्सीन (Covaxin) की पहली डोज ली थी। जिससे सबके शरीर में एंडटीबॉडी का निर्माण हो चुका था, जिसके बाद 79.3 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी(Antibody) का निर्माण हुआ। स्टडी बताती है कि कोविशील्ड लगवाने वालों में 86.8 प्रतिशत एंटीबॉडी और कोवैक्सीन लगवाने वालों में 43.8 प्रतिशत एंटीबॉडी का निर्माण हुआ है। स्टडी में उन स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है जिन्होंने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की पहली या दोनों डोज लगवा ली थीं।

स्टडी खुलासा करती है कि कोविशील्ड (Covishield) लेने के बाद शरीर में अच्छी एंटीबॉडी का निर्माण होता है, कोवैक्सीन(Covaxin) की तुलना में कोविशील्ड लगवाने वालों में अधिक एंटीबॉडी विकसित होती है। बता दें कि स्टडी के नतीजों के मुताबिक दोनों वैक्सीन कोरोना वायरस पर प्रभावी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *