Headlines

डॉ. पनगड़िया की हालत नाजुक, लोग मांग रहे हैं दुआ

जयपुर। हजारों ज़िन्दगी बचाने वाले जाने माने न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पानगड़िया की हालत नाजुक बनी हुई हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। कोविड-19 से संक्रमित डॉ. पनगड़िया राजधानी के इंटरनल हॉस्पिटल में भर्ती है ।

जानकारों के मुताबिक चिकित्सकों की एक टीम तो उन्हें नाजुक हालत से निकालने को जूझ ही रही है,उनके प्रशंसक भी दुआएं कर रहे हैं कि लोगों को ज़िन्दगी देने वाले डॉ पनगड़िया की ज़िंदगी बच जाये । जिस किसी को भी इस खबर का पता चल रहा है वह “डॉ. पनगड़िया को लम्बी उम्र दे और इस मुश्किल से निजात दे” की भगवान से अरदास कर रहा हैं।

डॉक्टर पनगड़िया के लिए उनके गांव में हुई विशेष पूजा

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक पनगड़िया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर आज सुवाणा कस्बे में उनकी पुश्तैनी हवेली के पास स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर, बालाजी महाराज एवं शिव परिवार के विशेष पूजा पुजारी गोपाल वैष्णव द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *