Headlines

विप्र फाउंडेशन की मुम्बई विप्र ऑक्सीजन बैंक प्रारम्भ

WhatsApp Image 2021 05 21 at 6.07.05 PM

मुंबई : विप्र फाउंडेशन की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर संस्थापक संयोजक सुशील ओझा एवं शीर्ष नेतृत्व की प्रेरणा से संकल्पित कम से कम 108 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स के साथ देश भर में ऑक्सीजन बैंक की स्थापना की घोषणा के सहयोग की दिशा में मुंबई में भी आज 3 कंसेंट्रेटर्स के साथ ऑक्सीजन बैंक की शुरुआत की गई। मशीनों की उपलब्धता के साथ इसकी क्षमता 11 मशीन तक की जाएगी।

मुंबई के गोरेगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सुनील शर्मा सीए, महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष रामावतार शर्मा सीए, प्रदेश महामंत्री सुरेश नागदा एवं सीए तरुण ढंड, मुम्बई अध्यक्ष मनोज शर्मा सीए, महामंत्री विकास बढ़ाढरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंगला पुरोहित एवं कार्यकारिणी सदस्य वनिता शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस ऑक्सीजन बैंक के श्रीगणेश की घोषणा तथा लोकार्पण किया गया।

इस योजना का लाभ प्रत्येक उस कोरोना पीड़ित व्यक्ति को मिलेगा जिसे हॉस्पिटल में बेड उपलब्ध नही हो पा रहा है या फिर हॉस्पिटल के बाद ऑक्सीजन की कमी है। सामान्य डिपाजिट लेकर इलाज हेतु ऑक्सीजन मशीने निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *