Headlines

मंत्रीमंडल ने पहाड़िया को दी श्रद्धांजलि,गुरुग्राम में हुई अन्त्येष्टि

Jagannath Pahadia

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में गुरूवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर  पहाड़िया को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की कोविड के कारण गुरुग्राम में ही आज अन्त्येष्टि हो गयी।

बैठक में शोक प्रस्ताव पारित किया गया और कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया, राजस्थान तथा पूर्व राज्यपाल, बिहार एवं हरियाणा के दुःखद देहावसान पर राज्य सरकार गहरा शोक प्रकट करती है।

आपके निधन से प्रदेश की अपूरणीय क्षति हुई है। आपकी सेवायें प्रदेशवासियों को चिरस्मरणीय रहेंगी। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को चिरशान्ति और उनके संतप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *