Headlines

कोरोना की गेमचेंजर 2-DG दवा कल होगी लॉन्च

Corona's GameChanger 2-DG drug to be launched tomorrowimpact voice news

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से लड़ने के लिए डीआरडीओ (DRDO) की एंटी-कोविड दवा, 2DG कल (17 मई) से मरीजों को मिलनी शुरू हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन कल सुबह 10:30 बजे इस एंटी-कोविड ड्रग के पहले बैच को लॉन्च करेंगे। कल तक दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में लगभग 10,000 खुराक उपलब्ध हो जाएगी।

 

DRDO की एक लैब, इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड एलाइड साइंसेज (INMAS) द्वारा एंटी-कोविड दवा ‘2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज’ (2-DG) को हैदराबाद स्थित डॉक्टर रेड्डी लैब (Dr Reddy) के साथ मिलकर तैयार किया है। क्लीनिकल-ट्रायल के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने हाल ही में इसे इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए हरी झंडी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *