Headlines

ग्रामीण इलाकों में कोरोना तेजी से फैल रहा, केंद्र ने जारी की गाइडलाइन

rural

नई दिल्ली : कोरोना कहर के बीच देश के अलग-अलग राज्यों में पाबंदियों का असर देखने को मिल रहा है। देश में पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों में कमी देखने को मिल रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने को देखते हुए। केंद्र ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने बताया कि अब धीरे-धीरे शहरी, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में भी कोरोना का फैलाव देखा जा रहा है।

नए दिशानिर्देश जारी करते हुए, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि इन क्षेत्रों में कोविड -19 के खिलाफ जंग को तेज करने के लिए समुदायों को सक्षम करने और सभी स्तरों पर प्राथमिक स्तर के स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों में कहा गया है कि हर गांव में, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण समिति (वीएचएसएनसी) की मदद से आशा द्वारा समय-समय पर इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी / गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (आईएलआई / एसएआरआई) के लिए सक्रिय निगरानी की जानी चाहिए।

राज्यों के ग्रामीण इलाके इससे अछूते नहीं

फिलहाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, यूपी, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू,चंडीगढ़, लद्दाख में कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में है। जबकि केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और मणिपुर की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *