जयपुर। राज्य के चिकित्सा विभाग की ओर से पिछले 24 घंटे के कोरोना संक्रमण से जुड़े आंकड़े जारी किए गए है उसमें प्रदेशभर में तो संक्रमितों की संख्या घटकर 15,867 बताई गई है उसमे जयपुर एकाएक फिर से जबरदस्त उछाल आया है। आज जयपुर में 4099 कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि कल संक्रमण का ग्राफ 3214 पर था। मृतको की संख्या आज भी 159 रही। रिकवर केसों का जहां तक सवाल है वह 12,929 रहा।
इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों के संक्रमण की बात करें तो जोधपुर में आज 1074, उदयपुर में 997, अलवर में 771, कोटा में 740, भरतपुर में 609, सीकर में 583, बीकानेर में 579, चितौड़ में 496 व अजमेर में 493 संक्रमित पिछले चौबीस घंटों में मिले।
