अजमेर: RPSC ने वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक (RPSC Senior PTI Recruitment 2022) के कुल 461 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से कर सकेंगे। लास्ट डेट 13 अगस्त 2022 की रात्रि 12 बजे तक है। आयोग सचिव एच.एल अटल ने बताया कि वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश को अच्छी तरह पढ़ लें। रिक्तियों में सामान्य क्षेत्र से 318 और टीएसपी क्षेत्र से 141 पद हैं। सहरिया से 2 पद हैं। गैर टीएसपी क्षेत्र के पदों के लिए अपनी प्राथमिकता क्रम जरूर आवेदन में भरे वरना उन्हें टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित पदों में लाभ नहीं मिलेगा।
शैक्षणिक योग्यता: सीनियर PTI के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन व फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री (B.P.Ed.) रखी गई है।
आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष से कम होनी चाहिये।
वेतन-पे: मैट्रिक्स लेवल-11 के तहत ग्रेड पे-4200 रुपये
सीनियर PTI की भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग एवं राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु : 350 रुपये
- राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आवेदक हेतु : 250 रुपये
- निःशक्तजन, राजस्थान की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग तथा जिनकी पारिवारिक आय 2.50 लाख से कम है, के आवेदकों हेतु : 150 रुपये
- टी.एस.पी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया आदिम जाति के आवेदकों हेतु : 150 रुपये
RPSC Senior PTI Recruitment 2022 भर्ती सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए RPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन देख सकते है। और किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन/सूचना/स्पष्टीकरण के लिए RPSC अजमेर के परिसर पर व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष संख्या- 0145-2635212 एवं 0145-2635200 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Download Notification: RPSC Senior PTI Recruitment 2022
