राहुल गांधी बोले, नदियों में शव बह रहे हैं, PM को सेंट्रल विस्टा के सिवाय कुछ नहीं दिखता

राहुल गांधी

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण महामारी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है। वहीं कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार पर कोरोना संक्रमण को सही नीति के तहत नियंत्रित न करने को लेकर निशाना साध रही है। राहुल गांधी ने आज फिर ट्वीट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है।

ट्वीट कर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “ नदियों में बहते अनगिनत शव, अस्पतालों में लाइनें मीलों तक, जीवन सुरक्षा का छीना हक़! PM, वो गुलाबी चश्में उतारो जिससे सेंट्रल विस्टा के सिवा कुछ दिखता ही नहीं।

यूपी-बिहार की नदियों में मिले हैं मरीजों के शव

बता दें कि कोरोना संकट के बीच यूपी, बिहार और हरियाणा से नदियों में मरीजों की लाशें मिलने की घटना सामने आई है। दरअसल कहा जा रहा है कि श्मशान घाटों में मरीजों के दाह संस्कार के लिए जगह नहीं मिल रही है। इसलिए परिजनों ने शवों को बहा दिया है। इसी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *