जयपुर : कांग्रेस पार्टी में चल रहा सियासी विवाद के बीच बसपा भी कूद पड़ी। बसपा के प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने पाार्टी छोड़ गए छहों विधायकों पर बड़ा हमला बोला और कहा- जो छह विधायक कांग्रेस के विधायकों पर गद्दार होने का आरोप लगा रहे हैं, सबसे बड़े गद्दार तो यही लोग हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने पद के लालच में बसपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए। इन्हीं लोगों ने बसपा पार्टी के साथ दगाबाजी की और कांग्रेस में चले गए। जो अपनी मूल पार्टी के नहीं हो सके उनसे कोई दूसरी पार्टी कैसे वफा की उम्मीद कर सकती है?
इन्हें मंत्री नहीं बनाएं, सदस्यता जाने वाली है
भगवान सिंह बाबा ने कहा कि छहों विधायक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है। जिसकी 7 मई को सुनवई हेानी थी लेकिन कोरोना के कारण सुनवाई टल गई। जुलाई के पहले सप्ताह में सुनवाई होगी और इन छहों की सदस्यता जाएगी। मुख्यमंत्री से मेरा कहना है कि इन्हें मंत्रिमंडल में नहीं लिया जाए, क्योंकि इन्होंने अपनी मूल पार्टी से विश्वासघात किया है।
