पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन,राजकीय शोक व अवकाश

jagnath pahadiya 1

जयपुर: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का निधन हो गया। वे कोविड से संक्रमित थे।पहाड़िया मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री भी रहे। पहाड़िया की पत्नी शांति पहाड़िया भी कोविड पीड़ित है और अस्पताल में भर्ती है। उनके निकट एक पारिवारिक सदस्य के अनुसार शांति पहाड़िया की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। शांति पहाड़िया भी राज्यसभा व राजस्थान विधानसभा की सदस्य रह चुकी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री की जीवन यात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया पिछले काफी समय से दिल्ली रह रहे थे तथा गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। 15 जनवरी 1932 को भुसावर में जन्मे पहाड़िया पहली बार 1957 में सवाई माधोपुर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए। वे दूसरी लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद थे। 1965 में राज्यसभा और 1967 में हिंडौन सुरक्षित सीट से फिर लोकसभा के लिए चुने गए और इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में उप मंत्री बने।

impact voice news

1971 में भी पहाड़िया फिर से चुने गए तथा केंद्र में मंत्री बनाए गए। 1980 में फिर केंद्र में वित्त राज्य मंत्री बनाए गए, लेकिन थोड़े दिनों बाद ही उन्हें राजस्थान का मुख्यमंत्री बना दिया गया। मुख्यमंत्री के रूप में हालांकि 13 माह का ही कार्यकाल रहा। साहित्यकार महादेवी वर्मा पर टिप्पणी के कारण उपजे विवाद के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। 1989 में बिहार के राज्यपाल बनाए गए। पहाड़िया हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। उन्होंने कांग्रेस संगठन में भी राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में काम किया।

 

impact voice news

राजकीय शोक व अवकाश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं और कहा कि उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

 


EGrxBHuU0AAtzDl 1
पायलट ने जताया शोक
impact voice news
डॉ. जोशी ने जताया शोक

मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने पूर्व राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। डॉ. जोशी ने कहा कि देश और राजस्थान के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इन्होंने भी जताया शोक

पहाड़िया के निकट पारिवारिक सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य एडवोकेट अशोक शर्मा महुआ ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुझे पुत्र के समान स्नेह देते थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *