नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आज अचानक मौसम (Weather) ने करवट ली है। दिल्ली के अधिकतर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ हैं। इससे तापमान में भी कमी आ गई है। दिल्ली में शाम के समय मौसम (Weather) अचानक बदलने से गर्मी से परेशान शहरवासियों को काफी राहत मिली है।
गर्मी से दी राहत
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में आज (रविवार) सुबह न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया था। लेकिन शाम के वक्त अचानक मौसम के बदलाव ने दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत दी है।
09/05/2021: 17:00 IST; Thunderstorm with light to moderate intensity intermittent rain and gusty winds with speed of 30-50 Km/h would occur over and adjoining areas of few places of Delhi, Rohtak, Bhiwani, Jhajjar (Haryana) Shikarpur, Dibai, Pahasu, Sikandra Rao, Hathras, Iglas,
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 9, 2021
मौसमी गतिविधियों में हो रहा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का क्षेत्र बना हुआ है। जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार में निचले हिस्सों में चक्रवाती क्षेत्र है। जिसकी वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो रहा है।
