Twitter इंडिया के MD के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज

नई दिल्ली : Twitter इंडिया के MD मनीष माहेश्वरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में एक और FIR दर्ज हुई है। भारत का गलत नक्शा दिखाने के मामले को लेकर बुलंदशहर ये केस दर्ज किया गया है। ट्विटर ने सोमवार को अपनी गलती सुधार ली, ट्विटर ने अपने नक्शे में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया था।

मनीष माहेश्वरी के खिलाफ UP के बुलंदशहर में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में बजरंग दल के नेता प्रवीण भाटी की तरफ से शिकायत की गई थी। नए IT नियमों को लेकर पहले से चल रहे टकराव के बीच ट्विटर के खिलाफ उत्तर प्रदेश में इस महीने ये दूसरी FIR दर्ज हुई है। इससे पहले दर्ज हुए एक केस में माहेश्वरी को पिछले हफ्ते कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी, लेकिन UP पुलिस ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है।

इससे पहले गाजियाबाद पुलिस ने माहेश्वरी को 17 जून को नोटिस भेजकर 7 दिन के अंदर पेश होने का समन भेजा था। ये मामला एक मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता से जुड़ा था। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद माहेश्वरी समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। इन सभी पर आरोप है कि घटना को गलत तरीके से पेश करने और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *