नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी मंगलवार को अंतरधार्मिक संवाद पर मोरक्को में चल रहे तीन दिवसीय संसदीय सम्मेलन में शिरकत की तथा उनकी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से चर्चा हुई। इस सम्मेलन में 190 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यह सम्मेलन 15 जून तक चलेगा।

तिवाड़ी ने भारत देश को भू-सांस्कृतिक राष्ट्र बताते हुए कहा कि भारत देश की अपनी एक विशिष्ठ परम्परा रही है। भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता, एकता, समानता इत्यादि विभिन्न गुणों का समावेश है, जो भारत को अपने आप में एक विशिष्ठ बनाती है। तिवाड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत की एकता, अखण्डता और विकास के लिए नित नये कार्य कर रहे हैं, इसी का परिणाम है, आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व में पांचवे स्थान पर है। तिवाड़ी मोरक्को में चल रहे इस सम्मेलन में भारत देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
