रामविलास पासवान की जयंती पर PM मोदी बोले दोस्त की कमी खल रही है

रामविलास पासवान की जयंती पर PM मोदी बोले दोस्त की कमी खल रही है

नई दिल्ली : राम विलास पासवान को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) ने कहा कि जनसेवा और वंचितों, दलितों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था। वह सबसे अनुभवी सांसदों में से एक थे।

मोदी ने ट्वीट किया’ आज मेरे मित्र दिवंगत राम विलास पासवान जी की जन्म जयंती है। आज उनकी कमी बहुत खल रही है। वह भारत के सबसे अधिक अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक थे। जनसेवा और वंचितों के सशक्तीकरण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’

 

चिराग अपने पिता की पारंपरिक लोकसभा सीट हाजीपुर से यात्रा शुरू करने वाले हैं, ताकि अपने पक्ष में पार्टी समर्थकों को जुटा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *