यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन से शांति से मसला सुलझाने के लिए कहा

मोदी

नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से करीब 25 मिनट बातचीत की। पीएम मोदी ने जोर देकर कहा है कि बातचीत के जरिए ही कोई हल निकाला जा सकता है। उनके मुताबिक कूटनीति के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है। PMO से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की। इस दौरान खासतौर पर यूक्रेन के मसले पर बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा कि नाटो और रूस को यूक्रेन मसला गंभीरत बातचीत से सुलझाना चाहिए। यूक्रेन और रूस के बीच फौरन सीजफायर होना चाहिए। मोदी ने यूक्रेन में मौजूद भारतीयों और खासकर स्टूडेंट्स की सुरक्षा मुद्दा उठाया। मोदी ने कहा कि भारतीयों की सुरक्षित वापसी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के डिप्लोमैट्स संपर्क में रहेंगे।

modi 1 1

इससे पहले हुई मीटिंग में सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से सुरक्षित लेकर आना। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। जिसमें पोलैंड और हंगरी के रास्ते भारतीय निकाले जाएंगे। इस बैठक में रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। विदेश सचिव हर्ष वी. शृंगला ने मीटिंग के बाद बताया कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के वैकल्पिक तरीकों पर चर्चा की गई। इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। भारतीय नागरिकों को पोलैंड के रास्ते भारत लाया जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर पोलैंड, रोमानिया, स्लोवाक रिपब्लिक और हंगरी के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे। पोलैंड-यूक्रेन की सीमा पर भारतीय दूतावास ने अपना कैंप लगा लिया है।

मोदी

शृंगला ने इंडियन एयरफोर्स की मदद से भारतीयों को सीधे यूक्रेन से एयरलिफ्ट करने की संभावना पर भी मीटिंग में चर्चा होने की बात कही। उन्होंने कहा, इसके लिए हम रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में है ताकि यूक्रेन की सिचुएशन के हिसाब से कदम उठाया जा सके। इसके लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज रात यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात करेंगे। विदेश सचिव ने कहा, हमने यूक्रेन की राजधानी कीव से सभी भारतीयों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सड़क मार्गों की मैपिंग कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने मीटिंग में स्पष्ट कहा है कि सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी टॉप प्रायोरिटी है, इसे सुनिश्चित किया जाए। भारत सरकार यूक्रेन की सभी यूनिवर्सिटीज से इंडियन स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन क्लासेज चलाने की रिक्वेस्ट भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *