मेंटर कार्यक्रम अभियान के तहत केजरीवाल ने सोनू सूद को बनाया दिल्ली का एजुकेशन एम्बेसडर

नई दिल्ली : कोरोना महामारी में लोगों की मदद कर चर्चा में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। सोनू सूद और अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के दौरान दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। मुलाकात के बाद दिल्ली के सीएम ने सोनू सूद के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करी।

सोनू सूद से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। केजरीवाल ने बच्चों के लिए देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू करने का ऐलान किया और कहा कि सोनू सूद हमारे ब्रांड एम्बेस्डर होंगे। सोनू सूद के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि आज वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं वो सोनू सूद कर रहे हैं. जो भी सोनू सूद से मदद मांगता है, वे उसकी मदद करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि गरीब बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं होता है।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि ऐसे बच्चों के लिए हम देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं जिसके लिए ब्रांड एम्बेस्डर बनने को सोनू सूद तैयार हो गए हैं। सोनू सूद ने दिल्ली के एजुकेशन मॉडल की तारीफ की और कहा कि आप बच्चों को अच्छी शिक्षा तो दे देंगे लेकिन उनको सही दिशा देने वाला भी होना चाहिए। इन बच्चों को गाइड करने की कोशिश रहेगी।

उन्होंने कहा कि और भी लोगों को बच्चों का मेंटॉर बनने के लिए आगे आना चाहिए। चुनाव लड़ने और आम आदमी पार्टी से जुड़ने के सवाल पर सोनू सूद ने कहा कि लोग हमेशा कहते हैं कि आप अच्छा काम कर रहे हैं, राजनीति में आइए। उन्होंने कहा कि किसी अच्छे काम के लिए ये जरूरी नहीं है कि राजनीति में आया ही जाए। सोनू सूद ने कहा कि ऑफर आते रहते हैं लेकिन कभी इस विषय में सोचा नहीं। उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके और अरविंद केजरीवाल के बीच राजनीति को लेकर कोई बात नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *