National Doctors Day : PM मोदी ने कहा- देश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को किया जा रहा मजबूत

नई दिल्ली : नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) के अवसर पर देश के मेडिकल कम्यूनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि डॉक्टरों ने पिछले डेढ़ सालों में दिन-रात मेहनत करके एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने ‘देवदूत’ बनकर कोरोना काल में लोगों की जान बचाई है।

हेल्थ सेक्टर में इस साल दोगुना बजट

National Doctors Day पर उन्होंने कहा कि देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले की तुलना में बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कोरोनाकाल में जान गंवाने वालों डॉक्टरों को नमन किया और कहा कि डॉक्टर हर चुनौती का मुकाबला कर रहे हैं। मेडिकल व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल हेल्थ सेक्टर के लिए बजट का आवंटन दोगुने से भी ज्यादा यानि दो लाख करोड़ रुपये से भी अधिक किया गया। अब हम ऐसे क्षेत्रों में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की एक Credit Guarantee Scheme लेकर आए हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है।

देश में बढ़ाई जा रही एम्स की संख्या

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि देश में एम्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। 2014 तक जहां देश में केवल 6 एम्स थे, इन 7 सालों में 15 नए एम्स का काम शुरू हुआ है। मेडिकल कॉलेजेज़ की संख्या भी करीब डेढ़ गुना बढ़ी है। इसी का परिणाम है कि इतने कम समय में जहां अंडरग्रेजुएट सीट्स में डेढ़ गुने से ज्यादा की वृद्धि हुई है, पीजी सीट्स में 80 फीसदी इजाफा हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश कोरोना से भी जीतेगा और विकास के नए आयाम को भी छुएगा। कोरोना से लड़ाई में योग ने काफी मदद की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *