नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों (को नए वित्त वर्ष आने से पहले बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार (ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को बढ़ा दिया है। इस बार DA में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। दरअसल, केंद्र सरकार डीए को 3 फीसदी बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अंतिम फैसला लिया गया। बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ सभी केंद्रीय कर्मचारियों को 01 जनवरी 2022 से मिलेगा। सरकार ने अब कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 34 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया गया है। इससे पहले 31 फीसदी का प्रावधान था।
केंद्रीय कर्मचारियों को अगले महीने के वेतन में DA का बढ़ा हुआ पार्ट जुड़कर मिलेगा। साथ ही अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को उनके पिछले 3 महीने का सारा एरियर भी दिया जाएगा।
