गांधीनगर : गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। गुरुवार को नई कैबिनेट (Gujarat New Cabinet) ने शपथ ली है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट (Gujarat New Cabinet) में कुल 24 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जिनमें 10 कैबिनेट मंत्री हैं और बाकी 14 राज्य मंत्री बनाए गए है। खास बात ये है कि शपथ ग्रहण से ठीक पहले विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन कुछ ही देर बाद उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली।
राजेंद्र त्रिवेदी के स्थान पर अब निमा आचार्य को विधानसभा स्पीकर बना दिया गया है। नई कैबिनेट की पहली मीटिंग शाम 4:30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इसी मीटिंग में प्रोफाइल का बंटवारा किया जाएगा।
इन मंत्रियों ने ली शपथ
कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वाघानी, राघव पटेल, पूर्णेश मोदी, नरेश भाई पटेल, प्रदीप सिंह परमार, अर्जुन सिंह चव्हाण, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा।
राज्य मंत्री: हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा, मनीषा वकील, जगदीश भाई पांचाल, जीतू भाई चौधरी, निमिषा सुतार, मुकेश पटेल, अरविंद रैयाणी, कुबेर डिंडोर, कीर्ति सिंह वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, देवा भाई मालम, राघवजी मकवाना, विनोद भाई मोराडिया।
