किसानो के लिए खुशखबरी, बाजरे में 100 और मूंग में 79 रुपए MSP की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौरान लगातार दूसरे साल सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है। कैबिनेट की बैठक में खरीफ फसलों के नई MSP को मंजूरी दे दी। तिल की MSP 452 रु., तुअर और उड़द दाल की 300 रुपए बढ़ाई गई है। धान (सामान्य) की MSP पिछले साल के 1,868 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1,940 रुपए प्रति क्विंटल की गई है यानी 72 रुपए ज्यादा। नई MSP पर केंद्र के 25,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस सीजन चावल खरीद से 120 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। DBT प्रक्रिया से किसान (चावल-बाजरा का) को सीधा भुगतान मिला। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने बाजार सत्र 2021-22 के लिए खरीफ की फसलों पर एमएसपी को अनुमति दे दी है। खरीफ के लिए MSP औसत वृद्धि 50% से ऊपर है।

बाजरे का MSP बढ़ाकर 2250 रुपए किया

बाजरा पर एमएसपी बढ़ाकर 2150 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2250 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विगत 7 साल में किसान के पक्ष में बड़े निर्णय हुए हैं ताकि किसानों की आमदनी बढ़ सके और उनमें ख़ुशहाली आ सके। एमएसपी 2018 से लागत पर 50% मुनाफा जोड़कर घोषित की जाती है।

फसल MSP 2020-21 MSP 2021-22 उत्पादन की लागत 2021-22 (रु/क्विंटल) MSP कितनी बढ़ी (रु. में) लागत के मुकाबले रिटर्न (% में)
धान (सामान्य) 1868 1940 1293 72 50
धान (A ग्रेड) 1888 1960 72
ज्वार (हाईब्रिड) 2620 2738 1825 118 50
ज्वार (मालदंडी) 2640 2758 118
बाजरा 2150 2250 1213 100 85
रागी 3295 3377 2251 82 50
मक्का 1850 1870 1246 20 50
तुअर 6000 6300 3886 300 62
मूंग 7196 7275 4850 79 50
उड़द 6000 6300 3816 300 65
मूंगफली 5275 5550 3699 275 50
सूरजमुखी 5885 6015 4010 130 50
सोयाबीन 3880 3950 2633 70 50
तिल 6855 7307 4871 452 50
नाइजर 6695 6930 4620 235 50
कपास (मिडिल स्टेपल) 5515 5726 3817 211 50
कपास (लॉन्ग स्टेपल) 5825 6025 200 50

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *