CDS बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने थामा BJP का दामन, उत्तराखंड से लड़ सकते हैं चुनाव

CDS बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने थामा BJP का दामन, उत्तराखंड से लड़ सकते हैं चुनाव

देहरादून: दिवंगत CDS जनरल बिपिन रावत के भाई रिटायर्ड कर्नल विजय रावत बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि वे उत्तराखंड से चुनाव लड़ सकते हैं। विजय रावत ने सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी। इसके बाद कहा था कि विचारधारा भाजपा से मिलती है और पार्टी ने कहा तो चुनाव भी लड़ूंगा।
सूत्रों की मानें तो, बीजेपी कर्नल रावत को उत्तराखंड चुनाव 2022 में एक मौका दे सकती है। वजह भी साफ है कि बीजेपी हाईकमान सीटिंग विधायकों के कार्यों से नाखुश होकर उनका टिकट काटने के मूड में हैं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा।

कर्नल विजय का कहना है कि उनके परिवार और भाजपा की विचारधारा बहुत मिलती है। ऐसे में वह बीजेपी ज्वाइन कर जनता की सेवा करना चाहते हैं। अगर पार्टी की मंजूरी मिलती है तो वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

बता दें कि दिवंगत सीडीएस रावत उत्तराखंड में काफी एक्टिव थे। गत दो वर्ष पूर्व जब वह केदारनाथ व गंगोत्री धाम के दर्शन करने के बाद 19 सितंबर 2019 को पत्नी संग बतौर सीडीएस उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के स्थित अपने ननिहाल थाती गांव पहुंचे और गांव के हर ग्रामीण से बड़ी आत्मीयता मिले, तो गांव का हर व्यक्ति उन्हें अपने बीच में पाकर गौरवान्वित महसूस किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *