आगरा के हॉस्पिटल में मॉकड्रिल के दौरान 22 लोगो की मौत, हॉस्पिटल सील करने की तैयारी

आगरा: आगरा के पारस हॉस्पिटल में मरीजों के साथ मॉकड्रिल के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मॉकड्रिल करने वाले पारस हॉस्पिटल को सील करने की कार्रवाई शुरू हो गयी है। यहां भर्ती मरीजों को शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। अस्पताल के संचालक पर महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए है। प्रमुख सचिव गृह ने पारस अस्पताल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

पारस हॉस्पिटल के एक वायरल वीडियो में ऑक्सीजन संकट में मॉक ड्रिल से पांच मिनट में 22 मरीजों की छंटनी की बात सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। कांग्रेसियों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में वीडियो शेयर कर PM-CM पर निशाना साधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *