नई दिल्ली: सीबीएसई 12वीं (CBSE 12th Board) को बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में अहम फैसला हुआ है, सीबीएसई(CBSE) 12वीं को बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई है। इस बैठक में सीबीएसई के चेयरमैन के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद रहे।
इस फैसले के बाद इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के 12वीं के एग्जाम भी रद्द कर दिए गए। काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के चेयरमैन डॉ जी. इमानुएल के मुताबिक, रिजल्ट कम्पाइल करने पर आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है।
बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोना के बीच बच्चों पर तनाव डालना ठीक नहीं है, बताया जा रहा है कि जब परीक्षाएं होंगी तो उसके बारे में अभिभावक को जानकारी दी जाएगी। परीक्षा रद्द करने को लेकर विपक्ष लगातार आवाज उठा रहा था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज भी परीक्षा को रद्द करने की मांग की थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट करके12वीं की परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत सरकार ने बारहवीं कक्षा की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है। व्यापक विचार-विमर्श के बाद, हमने एक निर्णय लिया है जो छात्रों के अनुकूल है, जो हमारे युवाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ भविष्य की रक्षा करता है।’
Government of India has decided to cancel the Class XII CBSE Board Exams. After extensive consultations, we have taken a decision that is student-friendly, one that safeguards the health as well as future of our youth. https://t.co/vzl6ahY1O2
— Narendra Modi (@narendramodi) June 1, 2021
मालूम हो कि कोरोना संकट की वजह से CBSE ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था और 12वीं की परीक्षा पर 1 जून को फैसला होने की बात कही थी, बता दें कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल बैठक में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि उनकी सुबह अचानक तबियत ख़राब होने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया है। निशंक अप्रैल महीने के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
Read More: CBSE एग्जाम रद्द लेकिन रिजल्ट के फॉर्मूले के लिए अभी करना होगा इंतजार
Read More: RRVPNL Recruitment 2021 की सीधी भर्ती परीक्षा में EWS अभ्यर्थियों को मौका
