Headlines

संजय राउत बोले- मोदी का मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं

नई दिल्ली : एक तरफ चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की बातें सामने आ रही हैं। इस सबके बीच शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है। जबतक विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं आता है, तबतक कोई चांस नहीं है।

शरद पवार इसके लिए सही विकल्प

हालांकि, शिवसेना सांसद ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले एनसीपी प्रमुख शरद पवार सबसे सही उम्मीदवार हैं। संजय राउत ने कहा कि 2024 में बिना किसी बड़े चेहरे के नरेंद्र मोदी को हराना मुश्किल होगा, शरद पवार इसके लिए सही विकल्प हैं। शिवसेना सांसद ने कहा कि राहुल गांधी एक बड़े कांग्रेस नेता हैं, लेकिन उनसे भी बड़े नेता अभी मौजूद हैं। संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस में भी लीडरशिप को लेकर संकट है, इसीलिए अभी तक पार्टी प्रेसिडेंट नहीं चुन पाए हैं।

लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है, लेकिन वो पीएम मोदी है

पीके को लेकर संजय राऊत ने कहा कि प्रशांत किशोर ने बंगाल में अच्छा काम किया है, ऐसा तृणमूल कांग्रेस का कहना है। तृणमूल कांग्रेस और प्रशांत किशोर का एक एग्रीमेंट भी हुआ था। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में प्रशांत किशोर ने काम किया था, हमारे साथ भी कुछ काम किया था। संजय राउत ने कहा कि मुझे मालूम नहीं क्या करना चाहते हैं, देश के विपक्ष को साथ लाने में बड़ा योगदान कर सकते हैं। राउत का कहना है कि मोदी जी का चेहरा बहुत अहम है, दूसरी लहर जो आई है उसके बाद मोदी की लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है। लेकिन वो मोदी हैं, आज भी प्रधानमंत्री मोदी हैं, देश के सबसे बड़े नेता हैं।

आपको बता दें कि शिवसेना सांसद संजय राउत का ये बयान तब आया है, जब बीते दिन ही चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *