लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली रवाना हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सीएम योगी आज गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे, इसके बाद उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को मुलाकात होनी है। अचानक सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3:30 बजे स्टेट प्लेन से दिल्ली पहुंचेगे। शाम 4 बजे के करीब उनकी गृह मंत्री अमित शाह से बैठक होगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे सीएम योगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होनी है।
इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
अचानक सीएम योगी के दिल्ली दौरे को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह से उनकी ये मुलाकात यूपी में कई मुद्दों पर हो सकती है। इस पर पंचायत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन, आगामी विधानसभा चुनाव और वैक्सीनेशन आदि मुद्दे प्रमुख हैं। यूपी में वर्तमान में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा हो सकती है।
