किसानों के लिए खुशख़बरी: DAP खाद की बोरी 2400 की जगह 1200 रु. में मिलेगी

Good news for farmers: DAP manure sack Rs. 2400 instead of Rs. 1200. I will get

नई दिल्ली: केंद्र सरकार बुधवार शाम को किसानों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आई। DAP की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच मोदी सरकार ने इस पर सब्सिडी को बढ़ा दिया है। सरकार ने कहा है कि वैश्विक कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को DAP उर्वरक का एक बैग 2400 रुपये के बजाय 1200 रुपये में ही मिलेगा। बयान में कहा गया है कि सरकार ने डाय अमोनियम फास्फेट (डीएपी) उर्वरक पर सब्सिडी 140 फीसदी बढ़ा दी है। यानि अब किसानों को प्रति बोरी 500 रुपए की जगह 1200 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इससे किसानों को 2,400 रुपए प्रति बोरी की जगह 1200 रुपए कीमत चुकानी होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को खाद कीमतों के मुद्दे पर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को पुरानी दरों पर ही खाद मिलनी चाहिए।

पहले 1700 रुपए की कीमत पर 500 रुपए सब्सिडी थी

पिछले साल DAP की वास्तविक कीमत 1,700 रुपये प्रति बोरी थी. जिसमें केंद्र सरकार 500 रुपये प्रति बैग की सब्सिडी दे रही थी। इसलिए कंपनियां किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेच रही थीं, हाल ही में DAP में इस्तेमाल होने वाले फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 60% से 70% तक बढ़ गई हैं।

DAP को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साध रही थी

डीएपी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार को निशाने पर ले रही थी। कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने डाइ अमोनिया फास्फेट (DAP) खाद की 50 किलोग्राम की बोरी पर 700 रुपये और कुछ अन्य उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि कर दी है जिससे किसानों पर सालाना 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह देश के अन्नदाताओं को गुलाम बनाने की साजिश है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार से यह आग्रह भी किया कि इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *