कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक आर. पी. एन. सिंह ने दिया इस्तीफा

Untitled 14

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर. पी. एन. सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा। माना जा रहा है कि आज वह भाजपा में शामिल होंगे और भाजपा यूपी चुनाव में आरपीएन सिंह को मैदान में उतार सकती है। सिंह को बीजेपी छोड़ सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य के सामने मैदान में उतारा जा सकता है। आरपीएन सिंह भी राहुल गाँधी के उन नवरत्नों में शामिल है जिनमें से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जतिन प्रसाद पहले ही कांग्रेस छोड़ बीजेपी में जा चुके है आपको बता दे कि कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारकों की सूची में आरपीएन सिंह को भी शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *