विप्र फाउंडेशन की पहल पर हजारों परिवारों ने दी गायत्री यज्ञ में आहुति

उदयपुर। विप्र फाउंडेशन के असंख्य कार्यकर्ता आज अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित विश्व स्तरीय गृहे-गृहे यज्ञ अभियान में भागीदार बने। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 9 से 11 बजे के बीच सम्पन्न गायत्री यज्ञ में पूर्ण मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी। विफा जोन-1 ए तथा दिल्ली जोन के साथ देश के अन्य क्षेत्रों से विफा पदाधिकारी महामारी निवारण यज्ञ में परिवार सहित शामिल हुए।

mewar vcci e1622016753975
कृष्ण कान्त शर्मा
अध्य्क्ष VCCI मेवाड़ उदयपुर
dehat
केशव व्यास, अध्य्क्ष, पूर्व देहात उदयपुर
असंख्य लोगों की रही भागीदारी

विप्र फाउंडेशन का जोन-1 ए ने तो अपनी सार्थक भागीदारी निभाने के लिए जोन के अधीन आने वाले 11 जिलों में संयोजक तक नियुक्त किए थे। विप्र फाउंडेशन जोन-1 ए के प्रदेश महामंत्री मुख्यालय लक्ष्मीकांत जोशी ने बताया कि कोरोना महामारी में दिवंगत हुए लोगों की आत्म शांति, वायरस से दूषित हुए वातावरण के शुद्धिकरण, सबकी सद्बुद्धि और कल्याण की भावना के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ।

WhatsApp Image 2021 05 26 at 1.56.12 PMPicsArt 05 26 01.47.56
जोन के प्रदेशाध्यक्ष सहित विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों ने दी आहुति

गायत्री परिवार के अन्तराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिकुंज हरिद्वार से यज्ञ का संचालन हुआ तथा यज्ञ के दौरान देव संस्कृति विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ. प्रणव पंड्या व चिन्मय पंड्या का विशेष उद्बोधन भी हुआ। जोशी के अनुसार ललित पानेरी- श्रीमती पुष्पा पानेरी मुख्य मार्गदर्शन में इस धार्मिक अनुष्ठान में विफा के जोन प्रदेशााध्यक्ष के.के शर्मा, महामंत्री लक्ष्मीकांत जोशी, विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ज्योति आशीर्वाद आदि जुटे हुए थे।

WhatsApp Image 2021 05 26 at 1.44.50 PM

दिल्ली जोन में भी 150 से अधिक घरों में हुआ यज्ञ

विप्र फाउंडेशन दिल्ली जोन-2 के महामंत्री कमल कुमार शर्मा के अनुसार विप्र फाउंडेशन ने इसके लिए सज्जन शर्मा, दिनेश पीपलवा, पवन पारीक, मनोज शर्मा को दिल्ली में आयोजन को विराट स्वरूप देने का जिम्मा सौंपा गया था। सज्जन शर्मा के अनुसार दिल्ली के गांधीनगर में 151 परिवारों ने यज्ञ में आहुतियां दी। विप्र फाउंडेशन जोन 2 दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने भी कोरोना महामारी में दिवंगत हुए लोगों की आत्म शांति, वायरस से दूषित हुए वातावरण के शुद्धिकरण, सबकी सद्बुद्धि और कल्याण की भावना के साथ गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *