गणगौरी अस्पताल में राजस्थान का पहला नया ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट लगेगा

गणगौरी अस्पताल

जयपुर। गणगौरी अस्पताल में राजस्थान का पहला नया ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट जल्द स्थापित होगा। इसे मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। NHM और DRDO के सौजन्य से 1000 LPM प्लांट स्थापित होगा।

मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने आज अस्पताल दौरे के दौरान अधिकारियों को जल्द से जल्द ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट के शिलान्यास के निर्देश दिए। डॉ. जोशी ने इस मसले पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा भी की।

बैठक में एडीएम सिटी, अस्पताल अधीक्षक, स्मार्ट सिटी के अधिकारी, NHM, PWD, JVVNL आदि के अधिकारी मौजूद थे। डॉ. जोशी ने उम्मीद जताई कि गणगौरी बाजार अस्पताल में ऑक्सिजन प्लांट मील का पत्थर साबित होगा। इससे बड़ी संख्या में कोविड और अन्य मरीजों को ऑक्सिजन की समस्या समाप्त होगी।

इस ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट से सर प्लस ऑक्सिजन अन्य अस्पतालों को भी वितरित की जा सकेगी। साथ ही RUHS और SMS सहित अन्य बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *