Eid Al-Fitr 2021: आज चाँद के दीदार के बाद कल मनाई जाएगी ईद

eid ul fitr 2020 date time history and why it is celebrated social 2

जयपुर: पूरी दुनिया में ईद के त्योहार की धूम है, भारत में ईद 14 मई को मनाई जाएगी, महीने भर के रोजे का अंत ईद का त्योहार के साथ ही होता है। ईद का त्योहार आखिरी रोजे के बाद मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद भी कहते हैं। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार अमन, चैन और भाईचारे का संदेश देता हैं। डॉ. जोशी ने बधाई के साथ प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि कोरोना से भी सतर्क रहे, क्योंकि कोरोना के कारण हमने कई अपनों को खोया है। हम सबक और संकल्प लें कि चाहे हमें कुछ भी करना पड़े, अब इस वायरस से किसी अपने को नहीं खोएंगे। उन्होंने सलाह दी कि सरकारी गाइड लाइन की पालना अवश्य करें।

eid al fitr gettyimages 1148084709

ईद उल-फितर की नमाज को सलत अल-ईद भी कहा जाता है। ये नमाज ईद के मौके पर की जाती है। शिया और सुन्नी मुसलमान ये नमाज अपने-अपने तरीके से अदा करते हैं।

eid il fitur

अरबी में ईद उल-फितर का अर्थ है ‘रोजा तोड़ने का त्योहार.’ ईद तब तक शुरू नहीं होती है जब तक कि आसमान में चांद दिखाई नहीं दे जाता। आज भी कई मुस्लिम परंपरागत रूप से तब तक ईद की शुरुआत नहीं मानते हैं जब तक चांद नजर ना जाए।

693846 chand raat file
पूरी दुनिया में ईद उल-फित्र का त्योहार अलग-अलग दिन और समय पर मनाया जाता है। ये उस देश में चांद दिखने के समय पर निर्भर करता है। कई देशों के मुसलमान अपने स्थानीय समय की बजाय मक्का में चांद दिखने के हिसाब से ही ईद का त्योहार मनाते हैं।

Eid ul Fitr

रमजान और ईद उल-फितर हर जगह ग्रेगोरियन तारीख के हिसाब से अलग-अलग मनाए जाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित है जबकि ग्रेगोरियन कैलेंडर सौर चक्र पर आधारित है।

file 20190603 69087 rw4o11

इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, चांद दिखने के साथ ही नए महीने की शुरूआत होती है। आमतौर पर नया चांद हर 29 दिनों में दिखाई देता है। इसलिए चंद्र महीने ग्रेगोरियन महीनों की तुलना में कुछ कम होते हैं। यही वजह है कि पिछले साल की तुलना में हर साल रमजान 10 दिन पहले पड़ जाता है।

973595 eid prayers
ईद का त्योहार आमतौर पर तीन दिनों तक रहता है लेकिन यह कैलेंडर पर निर्भर करता है कि ये तीन दिन किस हिसाब से पड़ रहे हैं। अगर ये दिन हफ्ते के बीच में पड़ रहे हैं तो मुसलमान ईद का त्योहार सप्ताहांत तक मनाते हैं।

eid al fitr

ईद के दिन बड़ी संख्या में मुसलमान एक दूसरे को ‘ईद मुबारक’ की बधाई देने के लिए इकट्ठा होते हैं. हालांकि इस बार कोरोना वायरस की वजह से मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को अपने घरों में ही ईद मनाने की सलाह दी है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *