भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश मुख्यालय सहित मण्डलों पर दिए धरने

bjp 2

जयपुर। भाजपा ने आज जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर व तीन अन्य पार्षदों को निलम्बित करने, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, लम्बित भर्तियों, सम्पूर्ण किसान कर्जमाफी सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के आहृान पर जयपुर से लेकर पूरे प्रदेशभर के सभी मण्डलों पर कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए काली पट्टी बांधकर धरने-प्रदर्शन किये गये।

डाॅ. पूनियां के नेतृत्व एवं आहृान पर भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, करौली-धौलपुर सांसद मनोज राजौरिया, राज्यसभा सांसद रामकुमार, विधायक एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी, नरपत सिंह राजवी, प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, मुकेश दाधीच, माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, बिजेन्द्र पूनिया, अशोक सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर, उपमहापौर पुनीत कर्णावट, अजमेर नगर निगम उपमहापौर नीरज जैन, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अल्का मूंदड़ा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम. सादिक खान,भाजपा शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा व सरदार कुलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अजय पारीक सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पार्षद मौजूद रहे।

डाॅ. पूनियां ने बताया कि प्रदेशभर के एक हजार से अधिक मण्डलों पर कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए गहलोत सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *