बंगाल चुनाव में ममता को हराने वाले शुभेंदु पर चोरी का आरोप

download e1622964501426

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सोमेंदु के खिलाफ FIR दर्ज करी गई है। शुभेंदु पर नगरपालिका से राहत सामग्री चुराने का आरोप लगा है। कांठी नगरपालिका प्रशासनिक बोर्ड के मेंबर रत्नदीप मन्ना ने कांठी पुलिस स्टेशन में भाजपा नेता और उनके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सोमेंदु कांठी नगर पालिका के पूर्व म्यूनिसिपल चीफ रह चुके हैं।

सेंट्रल आर्म्ड फोर्स का इस्तेमाल

शिकायत में कहा गया कि 29 मई को दोपहर करीब 12.30 बजे शुभेंदु एवं उनके भाई के कहने पर नगर पालिका कार्यालय के गोदाम का ताला जबरदस्ती खोला गया और यहां से सरकारी त्रिपाल को ले जाया गया। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। शिकायत में बताया गया कि चोरी के दौरान भाजपा नेताओं ने सेंट्रल आर्म्ड फोर्स का भी इस्तेमाल किया।

धोखाधड़ी के केस में उनका करीबी गिरफ्तार

मामला उस दिन दर्ज किया गया, जब शुभेंदु के एक करीबी सहयोगी को कोलकाता पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार किया था। राखल बेरा को 2019 में सिंचाई और जलमार्ग मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने दो लाख रुपए का भुगतान किया, फिर भी उसे नौकरी नहीं मिली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *