Headlines

जम्मू कश्मीर: अमरनाथ में बादल फटने से भारी तबाही,SDRF की 2 टीमें मौके पर

श्रीनगर: लगातार बारिश होने से अमरनाथ में बादल फट गया है। बादल फटने से अचानक सिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बादल फटने के बाद SDRF की एक और टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। हालांकि वहां पर पहले से ही SDRF की 2 टीमें मौजूद है,हालांकि हादसे में किसी के मारे जाने की कोई खबर नहीं है।

कंगन के एसडीपीओ ने बताया कि पवित्र अमरनाथ गुफा में लगातार बारिश और बादल फटने की सूचना के मद्देनजर गंड और कंगन के क्षेत्रों में आम जनता से सिंध नदी से दूर रहने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि पानी के प्रवाह में अचानक वृद्धि हो सकती है। अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से घटना पर हालात की जानकारी ली है।

उत्तराखंडः बारिश में बही सहस्त्रधारा रोड

इस बीच देहरादून से सहस्त्रधारा रोड लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बह गई।सहस्त्रधारा में 4000 से अधिक लोग और ग्रामीण दूसरी तरफ फंस गए हैं। सहस्त्रधारा उत्तराखंड के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से 9 की मौत

इसी तरह हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ से 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के लाहौल और स्पीति में सात और चंबा में दो लोगों की मौत हुई। जबकि हादसे में 7 लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं. मिसिंग लोगों में 4 लोग कुल्लू से हैं, जिसमें दिल्ली का एक पर्यटक और लाहौल-स्पीति में तीन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *