Headlines

सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिखाई जाएगी पैडमैन मूवी

सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिखाई जाएगी पैडमैन मूवी

जयपुर: राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 7 मार्च को स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ मूवी भी देख सकेंगे। महिला दिवस के मौके पर महिला एवं बाल विकास द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पैडमैन मूवी दिखाने का आदेश जारी किया गया है। जिसके बाद अब प्रदेश के 12 हजार से ज्यादा स्कूलों में पैडमैन मूवी दिखाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस दौरान 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को फ्री में मूवी दिखाने का लक्ष्य रखा गया है।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट को जागरूक करने के लिए महिला दिवस के मौके पर फ्री में मूवी दिखाने का फैसला किया गया है। ताकि सेनेटरी नैपकिन के फायदों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। वहीं, महिला बाल विकास के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने भी प्रदेश के ब्लॉक और पंचायत स्तर पर स्कूलों में मूवी दिखाने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत प्रोजेक्टर लगाकर स्कूलों में पैडमैन मूवी दिखाई जाएगी। वहीं, महिला दिवस के मौके पर 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की वोल्वो बसों को छोड़ सभी बसों में महिलाएं फ्री में सफर भी कर सकेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *