मेरठ : उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर से 18 किमी दूर दौराला स्टेशन पर आज सुबह पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लग गई। बताया जा रहा है कि सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन मेरठ के दौराला स्टेशन पर खड़ी हुई थी। अचानक ट्रेन के कोच में धुंआ उठने लगा।
सुबह के समय कोहरा पड़ रहा था। सहारनपुर से दिल्ली जानी वाली पेसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी। इसमें यात्री भी सवार होने लगे। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। यात्री महेश कुमार ने बताया कि उन्हें मेरठ जाना था, सहारनपुर से सवार हुआ था। देखा तो ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई।
इंजन से हुई आग की शुरुआत
ट्रेन में आग की शुरूआत इंजन से शुरू हुई। इंजन के पीछे वाले पेसेंजर डिब्बे ने भी आग पकड़ ली। यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाकर भागते रहे। इस दौरान यात्रियों ने वीडियो भी बना ली। आग से एक कोच जलकर खाक हो गया। इसे रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन से अलग किया। इंस्पेक्टर दौराला नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पर है। उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। मुख्य अग्नि शमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
