Headlines

आर्थिक स्वावलंबन महिला सशक्तिकरण की सीढ़ी – प्रीति जैन

महिला 

चित्तौडग़ढ़ : ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवर्धन हेतु हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन का सहयोग प्रशंसनीय है, आर्थिक स्वावलंबन महिला सशक्तिकरण की सीढ़ी है, यह बात जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने हिन्दुस्तान जिंक और मंजरी फाउण्डेशन द्वारा आयोजित सखी उत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि जिले में सखी महिलाएं एकजुट  होकर स्वयं की पहचान बना रही है जो कि एक उदाहरण है।

उन्होंने महिलाओं से निरंतर आगे बढने, शिक्षा से जुड़ने और महिलाओं के लिए कानून के सहयोग की बात कही। उन्होंने राजस्थान पुलिस की सखी सुरक्षा योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक महिला किसी भी गलत गतिविधि की जानकारी पुलिस विभाग को दे सकती है एवं वे स्वयं उनकी हर संभव सहायता के लिए सदैव तत्पर है। कार्यक्रम में पूर्व उपनिदेशक शिक्षा विभाग कल्याणी दीक्षित ने  महिलाओं का आह्वान किया कि वे धेर्य और आत्मविश्वास से स्वयं की पहचान बनाने के लिए बीडा उठाएं। उन्होंने कहा कि गृहिणी महिलाएं  भी स्वयं की पहचान बना कर मुकाम हांसिल कर आत्मनिर्भर बने ताकि महिला और परिवार की आय में वृद्धि हो कर सुखी जीवन, बच्चों की शिक्षा और जिम्मेदारी को निभाने में अहम भूमिका निभा सकें।

महिला 

सखी उत्सव में हिन्दुस्तान जिंक के उपमुख्य प्रचालन अधिकारी सी चंद्रु  ने कहा कि महिला सखी फेडरेशन की बचत में वृद्धि इस बात  की  परिचायक है कि ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। हिन्दुस्तान जिंक महिला सशक्तिकरण और उत्थान के लिये कटिबद्ध है। सखी  समूह आज उद्यमी बन कर उभरी है जो कि आर्थिक और सामाजिक सशक्तिरण का उदाहरण है। हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड  जिंक स्मेल्टर द्वारा महिलाओं का महिलाओं के लिए सखी उत्सव कार्यक्रम  में आस-पास के क्षेत्र की 500 से अधिक ‘सखी‘ महिलाओं ने हर्षोल्लास से भागीदारी की।

महिला सशक्तीकरण को उत्सव के में मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, सखी संगम फेडरेशन के अध्यक्ष, अंजू सालवी ने कुल बचत, ब्याज एवं ऋण आदि के संदर्भ में महासंघ के वित्तीय आंकडे़ प्रस्तुत किए। साथ हीे ग्रामीण महिलाओं को  सशक्त  बनाने में स्वयं सहायता समूह की भूमिका की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न  सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  और खेल जैसे कबड्डी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड और रस्साकस्सी का आयोजन किया गया। सखी महिलाओं को सखी परियोजना के  तहत उनकी  उपलब्धियों और उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्वयं और समाज के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। अतिथियों ने सखी  महिलाओं  द्वारा निर्मित स्टाॅल का अवलोकन उत्पादों की जानकारी ली।

महिला 

कार्यक्रम में जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, बीआरकेजीबी के मैनेजर विनोद, कृषि अधिकारी गोपाल धाकड चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के सीपीपी  हेड मानस त्यागी, सुब्रतो मण्डल, अनूप कुमार, तरूण कुमार मेघवाल, आदित्य सिंह, जिंक महिला क्लब की अध्यक्ष अमिता चंद्रु,  पदाधिकारी रूबी लुहाडिया, ऋीषा दुर्गावत, नीता लाड, रेखा सिंह, सीएसआर टीम एवं मंजरी फाउंडेशन की टीम उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान जिंक अपने आस पास के क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिरण के लिये कटिबद्ध है। चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिंक एवं मंजरी फाउण्डेशन द्वारा  370 स्वयं सहायता समूहों की 4 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाए जिले में हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा चलाएं जा रहे कार्यक्रमो से जुडकर लाभान्वित हो रही है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 5 जिलों उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा,  अजमेंर, चित्तौडगढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हिन्दुस्तान जिंक  की 2079 सखी समूहों से जुड़कर 27438  महिलाएं  लाभान्वित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *