जयपुर: एग्रीकल्चर फील्ड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 21 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 9 और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 12 पद शामिल हैं। इनमें 13 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र (नॉन टीएसपी) के है। वहीं, 8 पद अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) के शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 4 फरवरी से 3 मार्च तक RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
कैसे होगा चयन
एग्रीकल्चरल रिसर्च ऑफिसर और असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के 21 पदों पर अगर प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होगी। तो राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अगर आवेदनों की संख्या कम रह जाती है। तो इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन किया जाएगा।
आयु सीमा
एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए 20 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
