जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम संचालन मण्डल द्वारा वैवाहिक पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए निगम संचालक मण्डल में प्रस्ताव पास कर राज्य सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा गया हैं। राज्य सरकार द्वारा चाहे गये संशोधन कर प्रस्ताव पुनः राज्य सरकार को भेजा गया हैं, जिस पर जल्द अनुमति मिलने की संभावना है।
राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन द्वारा 25 से ज्यादा मृत कर्मचारी के आश्रित के तौर पर उनकी विवाहित पुत्रियों द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन किया हुआ था। अनुकम्पा नियुक्ति विनियमों में वैवाहिक पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान नहीं होने पर सितम्बर माह में वैवाहिक पुत्री को अनुकम्पा नियुक्ति देने के लिए निगम संचालक मण्डल में प्रस्ताव प्रस्तुत कर अनुमोदन करवाया गया।
राजस्थान रोडवेज प्रबन्धन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के विनियमों में वैवाहिक पुत्री को नियुक्ति देने का प्रावधान करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति चाही गई जिस पर राज्य सरकार द्वारा कुछ संशोधन प्रस्तावित किये गये। प्रस्तावित संशोधनों को करते हुये अनुमोदन के लिये राज्य सरकार को पुनः भिजवाया गया है, जिस पर जल्द ही अनुमति मिलने की संभावना हैं।
