जयपुर: वृंदा गार्डन सोसायटी द्वारा देश के लिए बलिदान हुए उन सभी महान सपूतों के प्रति अपनी संवेदना और गहरा शोक व्यक्त किया गया।
पहली गोली हमारी तरफ से नही चलेगी लेकिन उसके बाद गोलियो की आवाज़ बंद नही होगी।: CDS जनरल बिपिन रावत
दुश्मनों को ऐसे बोल बोलने वाले महान योद्धा बिपिन रावत व उनके साथ सभी वीरगति प्राप्त हुए वीर सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी रेजिडेंट्स ने शहीदों के लिए दो मिनट का मौन सभा औऱ पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
मंच संचालिका डॉ क्षिप्रा ने शहीद रावत के जीवन परिचय और थियेटर प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि चीन से तनातनी और भविष्य की रक्षा चुनौतियों से लड़ने के लिए जनरल रावत की अगुवाई में अमेरिकी सेनाओं के तर्ज पर भारत में थिएटर कमांड की स्थापना की दिशा में काम चल रहा था। थिएटर कमांड्स का सबसे सही उपयोग युद्ध के दौरान तब होता है जब बात तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की होती है। युद्ध के मौके पर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए ये कमांड बेहद उपयोगी होता है। यहां से बनी रणनीतियों के अनुसार दुश्मन पर अचूक वार करना आसान हो जाता है। यही कारण है कि सेना, वायुसेना और नौसेना को एक साथ लाकर इंटीग्रेटेड थिएटर कमांड बनाने की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा था।
सोसायटी के सदस्य आशिष गौतम एडवोकेट ने बताया कि समस्त वृंदा रेजिडेंट्स द्वारा उन सभी महान वीर शहीदों की दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान और उनके परिवारजनों को विकट परिस्थिति में जीवन जीने का आत्मबल ,शक्ति प्रदान करने की भगवान से मनोकामनाएं की गई ।
गणमान्य लोगों में , इंद्र सिंह चौहान,डॉ अमित, डॉ राकेश,सुरजीत,ज्ञानेश श्रीवास्तव, उमा,मंजू, ईशा भार्गव, नेहा, अंतिमा, निक्की, निवेदिता,परम,आकाश बंसल, सुनील, बलराम,गौरव जैन, मनोहर शर्मा, सलिल, दिलीप, प्रशांत, महेंद्र,आलोक,मोहित,प्रशांत ,मनीष ,राकेश, वार्ड पार्षद 120 ग्रेटर छोटू लाल मीना समस्त रेजिडेंट्स एवं छोटे बच्चों की पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित में सराहनीय भूमिका रहीं।


