जयपुर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने अतरौली, अलीगढ़ पहुंचकर राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। डॉ. पूनियां ने स्व. कल्याण सिंह के सुपुत्र सांसद राजवीर सिंह और पौत्र उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह व अन्य परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
डॉ. पूनियां ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव से मुलाकात की। इस दौरान डॉ. पूनियां के साथ सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौजूद रहे।

