Headlines

सोलंकी ने किया केसी वेणु गोपाल और अजय माकन का स्वागत

जयपुर: विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय (PCC) पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महामंत्री के सी वेणुगोपाल और राजस्थान प्रभारी अजय माकन को सूत की माला पहनाकर स्वागत किया तथा संगठनात्मक मुद्दों,मंत्रिमंडल विस्तार सहित राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अपने विचार उनके समक्ष रखें।

इससे पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिन पायलट के साथ पहुंचे इस दौरान पीसीसी कार्यालय के बाहर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी और सचिन पायलट के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। माहौल को सचिन पायलट जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, वेद सोलंकी जिंदाबाद से गुंजायमान कर दिया।

समर्थकों में जोश देखते ही बनता था इस दौरान चाकसू से आये कार्यकर्ताओं में नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा ,कृषि मंडी चेयरमैन हरि नारायण चौधरी ,कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा ,माधोराजपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्योजी राम सिंघानिया ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश चौधरी सियाराम गुर्जर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ,नगर पालिका पार्षद अमजद हुसैन, आसिफ खान , शौकीन गुर्जर ,हनुमान सैनी, सीताराम मंडावरिया , रमन खंडेलवाल, द्वारका प्रसाद जांगिड़, रवि शंकर सांखला ,भरत लाल मीणा रलावता ,भरत लाल मीणा पूर्व सरपंच देहलाला, बाबू शर्मा देहलाला, अभिषेक शर्मा सहित कोटखावदा ,चाकसू और माधोराजपुरा क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *