Headlines

गहलोत-माकन के बीच लम्बा चला सियासी मंत्रणा का दौर

गहलोत-माकन के बीच लम्बा चला सियासी मंत्रणा का दौर

जयपुर। जयपुर यात्रा पर आए कांग्रेस के राज्य के प्रभारी महामंत्री अजय माकन ने आज देर रात तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लम्बी सियासी मंत्रणा की। पहले दौर की वार्ता में डोटासरा व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार भी मौजूद रहे उसके बाद गहलोत व माकन ने वन टू वन बात की।

इस मंत्रणा का आधिकारिक ब्यौरा तो नहीं मिल पाया,लेकिन जो जानकारी छनकर सामने आई उसके अनुसार कांग्रेस में बनाये जाने वाले जिला व ब्लॉक अध्यक्षो में पायलट खेमे से जो नाम आए हैं उन्हें एडजस्ट कर दिया जाएगा। प्रमुख राजनीतिक नियुक्तियां हो जाएगी। मंत्रिमंडल से संबंधित निर्णय सीएम खुद करेंगे कि किसे लेना है और किसे हटाना है।

बताते है पायलट ने अपने खेमे से मंत्री बनाए जाने वालों की केवल संख्या बताई हैं। नामों का खुलासा नहीं किया, जबकि मुख्यमंत्री चाहते कि उनके पास पहले नाम आए। देर रात तक दोनों के बीच हुई चर्चा के क्या परिणाम सामने आते हैं यह देखने वाली बात है। हालांकि, माकन की अभी इस मामले में पायलट से अभी तक कोई मुलाकात ही नहीं हुई है। कल दिन में पायलट से माकन की होने वाली चर्चा पर ही सही तस्वीर सामने आ पाएगी। माकन कल दोपहर तक जयपुर में ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *