जयपुर : फोन टेपिंग में जानवारों की एंट्री के बाद अब धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजनों का प्रवेश भी आज हो गया। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी के समर्थन तथा केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को इस मामले में सदबुद्वि देने के लिए महायज्ञ के साथ हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया। शहीद स्मारक,एमआईरोड स्थल पर हुए इस धार्मिक अनुूष्ठान के संयोजक राजेश कर्नल एडवोकेट थे। कर्नल ने बताया कि सदबुद्वि महायज्ञ इसलिए किया गया ताकि केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उनके समर्थको एवं दिल्ली क्राइम ब्रांच को भगवान सदबुद्वि प्रदान करे और वे भविष्य में दवाब में आकर असंवैधानिक तरीके से महेश जोशी या अन्य किसी को नोटिस ना भेजे।

कर्नल ने बताया कि गजेन्द्र सिंह शेखावत व उनके समर्थको ने ओछी लोकप्रियता हासिल करने के लिए जिस तरह से पोस्टर, बैनर जानवरों की उपमा देते हुए जारी किये है उससे न केवल विधाता का अपितु मानव समाज का भी अपमान हुआ है जिसको लेकर जयपुर के जन – जन में एक आक्रोष है इसलिए जयपुर के आमजनो ने अपने लोकप्रिय विधायक के समर्थन में खडे होकर इस सदबुद्वि महायज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया है।

सदबुद्वि महायज्ञ में ज्योतिषाचार्य पण्डित पुरूषोत्तम गौड के नेतृत्व में महामण्डेश्वर पुरूषोत्तम भारती, राजपुरोहित उदयपुर, पण्डित प्रदीप गौड, पण्डित रविशंकर ने विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण से सम्पादित किया। इस आयोजन में साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी देखने को मिली।
आयोजन में जयपुर नगर निगम जयपुर हैरिटेज के उपमहापौर असलम फारूकी, पार्षद विजेन्द्र सैनी, भरत मेधवाल, पण्डित करण शर्मा, भूपेन्द्र मीणा, शास्त्रीनगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष महेश शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल शर्मा, मित्रोदय गॉधी, शिवमोहन शर्मा, मनोज भारद्वाज, अजय यादव, प्रदीप शर्मा, दिलीप भारद्वाज, किशन वर्मा, स्नेहलता भारद्वाज, सुनील पारवानी, आशीष गौतम, गिरीश शर्मा, प्रवीण जैन व बड़ी तादाद में जन सामान्यजन उपस्थित थे, जिन्होंंने यज्ञ मेंं आहुतियां दी व हनुमान चालीसा के पाठ किये।
